कौन हैं दया नायक? जिन्होंने ली सैफ पर हमले की जांच की जिम्मेदारी; अपराधियों में इनका नाम है खौफ
Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हमला हुआ। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल पर जांच की। सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सैफ अली खान का घर मुंबई के 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग में है, जहां यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने पहले सैफ की नौकरानी से झगड़ा किया। जब सैफ ने हस्तक्षेप किया, तो हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।
सैफ की टीम ने मीडिया से अपील की
सैफ अली खान की पीआर टीम ने एक बयान जारी किया। टीम ने बताया कि अभिनेता के घर में चोरी की कोशिश की गई थी। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें। यह मामला अब पुलिस के हाथ में है। सैफ का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।
दया नायक के नेतृत्व में जांच
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम इस मामले की जांच दया नायक के नेतृत्व में कर रही है। दया नायक, जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट हैं, गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल पर गहन जांच की।
दया नायक 1996बैच के पुलिस अधिकारी हैं। उनके नाम से अपराधियों में खौफ है। वे कई मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और कई अपराधियों को मार गिराया है। पिछले साल उन्हें प्रमोशन मिला था। वे कुख्यात अपराधी नेटवर्क को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदम ने बताया कि सैफ अली खान और हमलावर के बीच हाथापाई हुई थी। इस दौरान सैफ घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैफ अली खान की हालत अब स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply