दिल्ली बुराड़ी में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत 12 घायल
Burari Building Collapse Update: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 27जनवरी की शाम एक बड़ा हादसा हुआ। कौशिक एन्क्लेव में चार मंजिला इमारत ढहने से 2 लोगों मौत गई है जिसमें एक 8साल की बच्ची भी सामील है। 12लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
यह घटना शाम करीब 6:30बजे हुई। इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था और फिनिशिंग का काम चल रहा था। मौके पर मौजूद श्रमिक पास के किराए के कमरों में रह रहे थे। पुलिस को 7बजे PCR कॉल के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें तुरंत राहत कार्य में जुट गईं।
मनोज तिवारी ने लगाए लापरवाही के आरोप
घटनास्थल पर पहुंचे BJP सांसद मनोज तिवारी ने इसे गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, "निर्माण पूरा होने के बाद भी इमारत का गिरना गंभीर चिंता का विषय है। जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल प्राथमिकता राहत कार्य को पूरा करना है।"
मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया मदद का भरोसा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को राहत और बचाव कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी।
साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटना पर चिंता जताई। उन्होंने बुराड़ी के विधायक संजीव झा को निर्देश दिए कि वे तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में प्रशासन की मदद करें।
राहत कार्य जारी
वहीं अब तक 12लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। NDRF और दिल्ली पुलिस का कहना है कि मलबे में अभी कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य पूरे जोर-शोर से जारी है।
सवालों के घेरे में निर्माण कार्य
इस हादसे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इमारत गिरने की वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच चल रही है। पुलिस और प्रशासन की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा लापरवाही का नतीजा था या किसी अन्य कारण का।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply