AAP को लगा झटका, पार्टी सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी
ED Raid: दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इस छापेमारी की जानकारी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दी है। जिसके चलते पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की एजेंसियां लगातार फर्जी केस बनाने में लगी हुई हैं।
AAP ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है.। आपको बता दें, ये छापेमारी लुधियाना और गुरुग्राम में की गई है। इस छापेमारी के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि ‘आज फिर मोदी जी ने अपने तोते मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे हैं। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया। मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड किया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला।
लेकिन पूरी शिद्दत से मोदी जी की एजेंसियां लगी हुई हैं। एक के बाद एक फर्जी केस बनाने मैं। उन्होंने आगे कहा, ‘आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर लें, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे।'
संजय सिंह ने क्या कहा?
वहीं, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘एक और सुबह, एक और रेड. आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं। मोदी जी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा कि झूठे केस बनवाना बंद करो। लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा।
ये एजेंसियों कोर्ट को नहीं मानती, सिर्फ अपने आका की मानती हैं।’उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।’
Leave a Reply