देर रात राहुल गांधी ने किया दिल्ली एम्स का दौरा, दिल्ली और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Delhi Elections 2025: इन दिनों राजधानी दिल्ली चुनाव के रंग में चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच गुरुवार की देर रात दिल्ली एम्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर कई आरोप भी लगाए।
दिल्ली एम्स के दौरे के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस दौरे की फोटो को शेयर किया। इस साथ ही उन्होंने लिखा कि 'दूर-दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है। अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा,'इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं।
केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी
इंस्टाग्राम पर एक कर राहुल गांधी ने कहा,'आज मैं एम्स के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो इलाज की तलाश में दूर-दूर से आए हैं। इलाज के लिए जाते हुए वे सड़कों, फुटपाथों और सबवे में सोने को मजबूर हैं। ठंडी जमीन, भूख और असुविधाओं के बीच मरीजों ने उम्मीद की लौ जला रखी है। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों ही जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply