Shitanshu Kotak Batting Coach: भारतीय टीम को मिला नया बैटिंग कोच, इंग्लैंड सीरीज से लेंगे चार्ज
Shitanshu Kotak Batting Coach: भारतीय क्रिकेट टीम 22जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5मैचों की टी20सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इसके बाद 3मैचों की वनडे सीरीज भी खेले जाएगी। इन महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। सितांशु कोटक को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।
सितांशु कोटक का कोचिंग करियर
सितांशु कोटक को भारतीय टीम में पहले भी अहम भूमिका निभाने का मौका मिल चुका है। 2023में, जब राहुल द्रविड़ आयरलैंड दौरे पर नहीं गए थे, तब सितांशु ने हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। अब उन्हें बैटिंग कोच का पद सौंपा गया है। सितांशु 2022में भारतीय टीम के दो दौरों पर भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे थे और 2019से भारत-ए टीम से जुड़े रहे हैं।
सितांशु कोटक का क्रिकेट करियर
सितांशु कोटक का घरेलू क्रिकेट में शानदार करियर रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 130मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 8061रन और 70विकेट हासिल किए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 3083रन बनाए और 54विकेट चटकाए।
टीम में पहली बार विशेष बैटिंग कोच
अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में कोई विशेष बैटिंग कोच नहीं था। सितांशु की नियुक्ति के बाद यह पद भरा गया है। कोचिंग स्टाफ में अब हेड कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और अन्य सहायक कोच शामिल हैं।
कोचिंग स्टाफ में बदलाव की जरूरत
ऑस्ट्रेलिया दौरे और टेस्ट क्रिकेट में हार के बाद, कोचिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। 11 जनवरी को मुंबई में हुई समीक्षा बैठक में कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। सितांशु कोटक की नियुक्ति से टीम को नया जोश मिल सकता है और आगामी मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply