शाहरुख खान की इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन! इस दिन रिलीज होगा टीजर
Allu Arjun: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जून अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए है। कुछ समय पहले खबर आ रही थी कि अल्लू ने शाहरूख की फील्म जवान का ऑफर ठुकरा दिया है, लेकिन इसी बीच एक बार फिर उनका नाम फिल्म जवान को लेकर सामने आ रहा है। खबर यह भी आ रही है कि अल्लू ने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक यह कंफर्म नहीं है कि अल्लू इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।
फिल्म जवान का हिस्सा होंगे अल्लू अर्जून
बता दे कि साउथ के पुष्पा यानी अल्लू को हिंदी दर्शक काफी अरसे से बॉलीवुड फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म जवान को लेकर जब अल्लू का नाम सामने आया था तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन बाद में यह भी खबर आने लगी थी कि अल्लू यह फिल्म नहीं कर रहे है। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक यह दावा किया गया है कि अल्लू शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में कैमियो रोल करते नजर आएंगे और उन्होंने गुपचुप तरीके से कुछ सीन्स को शूट भी पूरा कर लिया है।
ईद के दिन रिलीज होगा टीजर
आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी। वहीं बात करें अल्लू की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है और 2024 में रिलीज होगी।
Leave a Reply