दिल्ली के इस स्कूल में मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया पूरा कैंपस
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल के अंदर एक धमकी भरा मेल आया। जिसके बाद स्कूल को आनन-फानन में बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं स्कूल के अंदर बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा है। साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को सुबह के करीब 11 बजे एक मेल आया। इस मेल में स्कूल के अंदर एक बम प्लांट करने की सूचना दी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। साथ ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही पूरे स्कूल को आनन-फानन में खाली कराया गया। इस सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा।
इस खबर के फैलते ही स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस और बम निरोधी दस्ता स्कूल की जांच कर रहा है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है। वहीं यह खबर मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। हालांकि बम मिलने की धमकी सच है या किसी की शरारत है यह बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
Leave a Reply