Haryana News: हिसार में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों सहित तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर
Hisar Road Accident: हरियाणा के हिसार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक और पिकअप की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, बरवाला के नजदीक NH-52पर गांव गैबीपुर के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे।हादसा इतना भयावह था कि दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Leave a Reply