साउथ कोरिया में 181 यात्रियों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश, 47 लोगों की मौत
South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया में एक बड़ा प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। 181 लोगों को ले जा रहा विमान बोइंग 737-800 मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज रविवार को क्रैश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 47 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। हादसे के वक्त विमान में 6 क्रू और 175 यात्री सवार थे।
लैंडिंग के दौरान विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद विमान में आग लग गई। जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। विमान में आग लगने के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। मुआन एयरपोर्ट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बता दें, जेजू एयर की उड़ान संख्या 2216 विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। ये विमान बैंकॉक से वापस दक्षिण कोरिया आ रहा था। जिसके बाद लैंडिंग के समय ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई। स्थानीय मीडिया द्वारा हादसे की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए गए है।
लैंडिंग गियर में खराबी
योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान रनवे से भटक गया और बाड़ से टकरा गया। अधिकारियों ने कहा कि वे आग लगने के सही कारण की जांच कर रहे हैं। विजुअल्स में विमान को लैंडिंग गियर खोले बिना उतरते हुए दिखाया गया और अंत में विस्फोट हो गया।
इस विमान हादसे के बाद साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने दुख जताया है। इसी के साथ उन्होंने मुआन एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन और बचान के सभी प्रयासों के आदेश दिए। बता दें, चोई सांग-मू को शुक्रवार को देश का अंतरिम नेता बनाया गया था। क्योंकि पिछले कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग लगाया गया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply