'मैं बिल्कुल ठीक...', हेल्थ चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए रतन टाटा ने खुद दी जानकारी
Ratan Tata Health Update: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दरअसल,रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए हुए थे। उनकी अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें ICU में एडमिट किया गया है। लेकिन, अब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर खुद एक बयान जारी कर दिया है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में बताया कि उनकी तबीयत ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। वह केवल एक रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए हैं।
क्या ICU में एडमिट थे रतन टाटा?
दरअसल, पहले ये खबर सामने आ रही थी कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात 12:30-1:00 बजे के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था। इसलिए उन्हें तुरंत ICU में ले जाया गया। लेकिन, अब उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद अपनी सेहत की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया गया है।
रतन टाटा ने जारी किया स्टेटमेंट
अपनी सेहत की जानकारी देते हुए एक रतन टाटा ने कहा कि 'मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे गलत हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों की वजह से रूटीन हेल्थ चेकअप करवा रहा हूं। चिंता की बात बात नहीं है। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। इसी के साथ उन्होंने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि ऐसी गलत सूचना फैलाने से बचें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply