NCP Merger: इस दिन हो सकता है NCP और NCP शरद गुट का विलय! कौन करेगा अगुवाई?
NCP Merger Plans: अजित पवार के निधन के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि एनसीपी का विलय हो सकता है। एनसीपी और एनसीपी शरद गुट एक साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय निकाय चुनाव के बाद फरबरी के दूसरे हफ्ते में पार्टी के विलय की तैयारी हो सकती है।
सूत्रों का कहना है कि विमान हादसे में निधन से पहले अजित पवार ने पार्टी के विलय की जमीन तैयार कर दी थी। इसी सिलसिल में उन्होंने दिसंबर और जनवरी में अपने चाचा शरद पवार से कई बार मुलाकात की थी।
विलय होने की चल रही थी तैयारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों नेताओं की योजना थी कि स्थानीय चुनावों के बाद संयुक्त वार्ता कर पार्टी विलय का ऐलान किया जाए। एनसीपी के नेता अंकुश काकड़े ने कहा कि अजित पवार अपने चाचा को दोनों गुटों का मर्जर कराकर जन्मदिन की सौगाता देना चाहते थे लेकिन, उस समय यह संभव नहीं सका। सूत्रों के अनुसार विलय की प्रक्रिया में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की भूमिका महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के भीतर यह चर्चा तेज है कि एनसीपी की कमान उन्हें सौंपी जाएगी।
एनसीपी के गठन और विभाजन की कहानी
बता दें कि शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी की स्थापना की थी। जुलाई 2023 में अजित पवार ने बगावत करते हुए भाजपा-शिवसेना की महायुति सरकार में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री पद संभाला था। उनके साथ प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वालसे-पाटिल जैसे वरिष्ठ नेता भी गए थे। अब अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के दोनों धड़े एक साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 38 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply