'कांग्रेस का वोट बैंक मत बनो...', मुस्लिमों को चेतावनी देते हुए राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू
Muslims Vote Bank for Congress: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंनेकांग्रेसपार्टीपरहिंदुओंकोबांटनेकेसाथमुस्लिमतुष्टिकरणकाआरोपलगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में बांटने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कांग्रेस का प्लान
दरअसल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले किरेन रिजजू ने कांग्रेसपार्टीको चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस का मूल प्लान मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखो और हिंदुओँ को बांटना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है। चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर मुस्लिम वोट के लिए आरक्षित है। यही पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। इससे सिर्फ मुसलमानों को ही बड़ा नुकसान होगा।
राहुलगांधीपर तंज कसते हुए क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति का नेता प्रतिपक्ष होना देश के लिए एक ‘श्राप’ है। क्योंकि उन्होंने संविधान की मूल भावनाओं को नहीं पढ़ा। जिसके चलते उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने 60 साल तक पूर्वोत्तर के राज्यों को नजरअंदाज किया। जबकि दुनिया भर में सबसे ज्यादा उग्रवादी संगठन पूर्वोत्तर में ही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply