संजय कपूर की मां के बाद अब बहन मंधीरा आई सामने, बोली- हमारे लिए ये सब सदमा है
Sunjay Kapur Property Dispute: बॉलीवुड अभिनेत्रा करिश्मा कपूर के एक्स पति और दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की विरासत को लेकर विवाद अभी भी जारी है। पहले उनकी मां रानी कपूर ने सोना बीएमडब्ल्यू प्रिसिशन फोर्जिंग के मैनेजमेंट पर बड़ा आरोप लगाते हुए स्टेकहोल्डर्स को एक लेटर लिखकर कहा कि उनके बेटे की अचानक मौत के बाद उसकी पारिवारिक के विरासत को हड़पने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अब संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर स्मिथ ने चिंता जताते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी परिवार के साथ अजनबियों जैसे व्यवहार कर रही है।
मंधीरा ने ने इंटरव्यू में बताई कहानी
मंधीरा कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि मुझे लगता है कि मेरी मां को ये लेटर भेजना थोड़ा कठोर है कि जिस कंपनी को उन्होंने बनाया है। उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह 80 साल की हैं, इस बात का सम्मान क्यों वहीं किया जा रहा है कि उनके पति और उन्होंने इसे बनाया है? मंधीरा ने कहा कि मेरे नाना ने सोना से शुरुआत की। मेरे पिताजी उनके साथ काम करते थे। मेरे नाना ने सब कुछ छोड़ दिया। इसके बाद हमारा परिवार दिल्ली आ गया। हमें दिल्ली जाना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन हमें फैमिली थेरेपी के लिए जाना पड़ा। हम इसी दौर से गुज़रे हैं और आज आप इस 80 साल की महिला, जिसने अपना सब कुछ खो दिया है, उससे कह रहे हैं कि उसका इस कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है? उन्होंने कहा जरा सोचिए, क्या यह उचित है? यह वह विरासत है जो मेरे पिता ने बनाई थी। आज, हमें बताया जा रहा है कि हमें यह विरासत नहीं मिल सकती।
टुकड़ों-टुकड़ों में मिली जानकारी
मंदिरा कपूर ने कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम की जानकारी भी मीडिया रिपोर्टों से टुकड़ों-टुकड़ों में मिली। पहले दावा किया गया था कि संजय कपूर के गले में मधुमक्खी ने डंक मारा था, जिससे मुश्किले पैदा हुईं और बाद में अधिकारियों ने कहा कि यह उन्हें हार्ट की समस्या थी। हमारे लिए सब कुछ एक सदमा रहा है। हमें जो कुछ भी पता चल रहा है, वह बेहद परेशान करने वाला है।
Leave a Reply