‘खूनी पिटाई हुई...’ सेमीफाइनल में हार के बाद साउथ अफ्रीका कोच के भावुक बयान ने सबको हिला दिया
SA vs NZ Highlights, T20 World Cup 2026 Semi-Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अब दक्षिण अफ्रीका का सफर खत्म हो गया है। उन्हें न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 170 रनों का टारगेट दिया था, जिसे न्यूजीलैंड में 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। मुकाबले में बल्लेबाजों ने कुछ खास बल्लेबाजी नहीं की। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के आगे अफ्रीकी गेंदबाज बेबस दिखाई दिए।
मैच के दक्षिण अफ्रीका के कोच शुकरी कॉनराड भावुक दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ की गई अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई को खूनी पिटाई तक कह दिया। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में चोक नहीं की, बल्कि खूनी पिटाई हुई। उन्होंने कहा कि चोक तभी कहा जाता है जब टीम मुकाबले में हो, लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ नहीं था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुकरी कॉनरॉड ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आज की हार को चोक कहा जा सकता है। यह तो पूरी तरह से करारी पिटाई थी। 'चोक' कहने के लिए कम से कम मैच में बने रहना जरूरी होता है और हम तो मुकाबले में थे ही नहीं।
क्या फिर लगा चोकर्स का टैग
आपको बता दें कि लॉर्डस में पिछले साल साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों को लग रहा था कि साउथ अफ्रीका ने चोकर्स का टैग पीछे छोड़ दिया है। लेकिन टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली हार के बाद एक बार फिर उन पर चोकर्स का टैग लग चुका है।
Leave a Reply