दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत; कई इलाकों में दिखा जलभराव

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में सितंबर के महीने में भी लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान नजर आए। इसी बीच आज, 30 सितंबर को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इस बार के मानसून में दिल्ली में जमकर बारिश हुई और जाते-जाते भी बारिश ने दिल्लीवालों को भिगो दिया इस बारिश ने लोगों को राहत मिली है।
पिछले कुछ दिनों से राजधानी और उसके आसपास के इलाके में गर्मी से लोग परेशान थे। पर कई इलाकों बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दशहरा बारिश के साथ मनेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।
इन शहरों का बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव की संभावना से प्रदेश में मौसम आमतौर पर 3 अक्टूबर तक बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है। चूंकि मानसून जा रहा है, इसलिए ज्यादातर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी दिख रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में मानसून ने गर्मी से राहत दिलाई।
कई जगहों पर जलभराव
तेज बारिश से मास्टर प्लान रोड शास्त्री नगर के पास जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांडव नगर के पास अंडरपास में जलभराव हुआ। वहीं, विनोद नगर के पास एनएच-9 की सर्विस रोड पर भी पानी जमा हो गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply