हरियाणा कांग्रेस में जोरदार फेरबदल…OBC चेहरा राव नरेंद्र बने अध्यक्ष, भूपेंद्र हुड्डा को मिली ये जिम्मेदारी

Congress Organizational Reshuffle In Haryana: हरियाणा कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राव नरेंद्र सिंह को नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष और भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधानसभा दल (CLP) नेता नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया।
यह नियुक्ति पिछले 20 वर्षों के पारंपरिक जाट-दलित समीकरण को तोड़ते हुए जाट और OBC नेतृत्व को प्रमुखता देती है। यह कदम हरियाणा की बदलती सामाजिक और राजनीतिक गतिशीलता को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसमें पार्टी ने ओबीसी और अन्य समुदायों को जोड़ने की रणनीति अपनाई है।
लंबे समय बाद हई फेरबदल
पिछले एक साल से हरियाणा कांग्रेस में PCC और CLP के पद रिक्त थे। विधानसभा चुनावों के बाद इन पदों पर नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर कई दौर की चर्चा और सर्वेक्षण हुए। भूपिंदर सिंह हुड्डा का नाम CLP नेता के रूप में पहले से ही टॉप पर था, जिसमें 37 में से अधिकांश विधायकों ने उनका समर्थन किया। वहीं, राव नरेंद्र सिंह को PCC अध्यक्ष के लिए पार्टी हाईकमान में मजबूत दावेदार माना जा रहा था। इन नियुक्तियों को कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी को संतुलित करने और हरियाणा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
क्या है कांग्रेस की नई नीती कांग्रेस की नई नीति
विश्लेषकों का मानना है कि यह नया नेतृत्व हरियाणा में कांग्रेस की रणनीति को नई दिशा देगा। जाट-दलित की पुरानी जोड़ी को बदलकर जाट-ओबीसी संयोजन अपनाने से पार्टी जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। यह बदलाव न केवल संगठन को नया जोश देगा, बल्कि हरियाणा में व्यापक सामाजिक समीकरणों को साधने में भी मदद करेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply