Haryana News: गुरुग्राम में मौत की दीवार! निर्माणाधीन सोसाइटी में 6 मजदूर दबकर मरे, कई घायल
Gurugram Wall Collapse: हरियाणा के गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6मजदूरों की मौत हो गई। 4-5अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में हुआ। जहां सोमवार करीब रात 8 बजे निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की एक विशाल कंक्रीट रिटेंशन दीवार गिर गई। जिसकी वजह से काफी भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई, इसकी चपेट में 12 से 15 मजदूर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। बचाव दल ने कई मजदूरों को मलवे से बाहर निकाला, उन्हें इलाज के लिए भिवाड़ी स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से चार की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
राहत बचाव कार्य जारी
पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन सोसाइटी परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए खुदाई करवाई जा रही थी। इसी दौरान रिटेंशन वॉल अचानक ढह गई, जिससे बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। साइट पर मौजूद अन्य श्रमिकों और ठेकेदारों ने बताया कि मलबे के नीचे अभी भी 10 से ज्यादा मजदूर फंसे हो सकते हैं।
जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम पुलिस PRO संदीप सिंह ने कहा कि, "कल रात गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निजी कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी गिर गई है और उसमें कुछ मजदूर दब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF-NDRF की टीम के साथ वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मिट्टी से 11 लोग को निकाला गया, जिसमें से 7 लोगों की मृत्यु हो गई है बाकि 4 लोगों का इलाज जारी है। यह सभी व्यक्ति दूसरे राज्यों से हैं और उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। मामले में FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply