HARYANA NEWS: फरीदाबाद में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, तीन की मौत; 3 घायल
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरी इलाके में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। सोपता गांव के पास एक पेट्रोल पंप की दीवार गिरने से 6 लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल लाया गया, फिर गंभीर हालत के कारण उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे कुछ मजदूर सिकरी चौकी के पास दिल्ली-मथुरा हाईवे के किनारे बनी गली से सोपता गांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पेट्रोल पंप की दीवार अचानक गिर गई और सभी लोग उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाला।
जांच में जुटी पुलिस
गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में दबे लोगों की उम्र 17 से 30 साल के बीच है और ये सभी मजदूर हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। ये मजदूर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply