Haryana: अंबाला के दुकानदारों को अनिल विज ने दी बड़ी सौगात, जानें
अंबाला: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला के दुकानदारों को एक और सौगात दी। अंबाला छावनी मे नगर परिषद एरिया में रह रहे दूकानदारों को उनका मलिकाना हक़ दिला दिया। हालांकि इसके लिए अनिल विज ने अपनी ही सरकार मे कैबिनेट की बैठक मे काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। जिससे मुख्यमंत्री से अपनी बात मानवने में विज कामयाब रहे। इसी को लेकर आज सभी दूकानदारों ने अनिल विज को धन्यवाद करने का एक समारोह रखा। जिसमें विज को पगड़ी पहनाकर और फूलों कि मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और पूरे पंडाल मे अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाए।
अंबाला छावनी में कई वर्षो से नगर परिषद की दुकानों मे रह रहे है और कई बार उन्होंने दुकानों का मलिकाना हक लेने की कोशिश की लेकिन कोई न कोई ऑब्जेक्शन लगने के कारण किसी की भी रजिस्ट्री नहीं हुई। कई सरकारें आई और गई। लेकिन किसी के राज में भी दूकानदारों को इनका मलिकाना हक़ नहीं मिला। लेकिन हरियाणा में भाजपा सरकार आने के बाद व अनिल विज के मंत्री बनने के बाद विज ने विधानसभा मे कई बार ये मुद्दा उठाया लेकिन हर बार ही कोई कानूनी दांव पेच मे मामला लटक गया। जिससे गब्बर को काफी गुस्सा आया और उन्होंने कैबिनेट की बैठक मे साफ कर दिया कि अगर अंबाला के दुकानदारों कि रजिस्ट्री नहीं होगी। तो पूरे हरियाणा की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। जिससे कैबिनेट मे मुख्यमंत्री ने विज की बात मानते हुए दूकानदारो को उनका हक़ देने की बात कहीं। दूकानदारों ने आज विज का धन्यवाद करने के लिए एक समारोह रखा। जिसमें विज को फूलों की मालाएं पहनाकर व पगड़ी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
विज ने कहा कि दूकानदारों को अब उनका मलिकाना हक़ मिलने जा रहा ही इसके लिए अब ये दुकानों कि रजिस्ट्री करवा सकेंगे। विज ने कहा कि सारे दुकानदार आज बहुत खुश है क्योंकि सभी की रजिस्ट्री हो रही थी लेकिन इनकी नहीं होती थी लेकिन हाल ही हुई कैबिनेट की बैठक में इनके लिए रास्ता खोल दिया है। विज ने कहा कि जो भी किरायदार 20से 30सालों से रह रहे है वे 80प्रतिशत व जो 50सालो से ज्यादा समय से रहा रहे है उनकी 50प्रतिशत मे रजिस्ट्री होंगी। अपनी ही सरकार मे अंबाला के दुकानदारों के लिए कैबिनेट मे विज को लड़ते देखा इस सवाल पर विज ने कहाँ कि वे तो अंबाला के लिए लड़ते रहते है।
वहीं दूकानदारों ने इस समारोह के जरिये अनिल विज का धन्यवाद किया। अंबाला छावनी के गांधी मार्केट के दुकानदारों ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों के बाद ही अंबाला छावनी के लोगों को मालिकाना हक मिल सका है। उन्होंने कहा कि अनिल विज ने विधानसभा में बहस की थी जिसके बाद 20 साल से पुराने किरायेदारों को उनकी दुकान का मालिकाना हक मिलेगा। वहीं दूसरे दुकानदार ने कहा कि गाँधी मार्किट के सभी दुकानदार अनिल विज का धन्यवाद करता है।
Leave a Reply