जर्मनी से किया गया था ईमेल...बम रखने वाले शख्स का नाम आया सामने, दिल्ली DCP ने किए कई खुलासे
Delhi: दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित द इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से पूरा प्रशासन हिल गया था। वहीं धमकी एक मेल के जरिए दिया गया था। वहीं जैस की बम की सूचना मिली आनन-फानन में बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला और बम ढूंढने का सिलसिला जारी किया। वहीं मौके पर स्कूल के अंदर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गए थे। इसी बीच इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार, बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल को सुबह के करीब 11 बजे एक मेल आया। इस मेल में स्कूल के अंदर एक बम प्लांट करने की सूचना दी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। साथ ही उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही पूरे स्कूल को आनन-फानन में खाली कराया गया। इस सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा।
वहीं डीसीपी साउथ चंदन चौधरी (Chandan Choudhary) ने कहा कि हमने परिसर की दो राउंड जांच करा दी है, अब तीसरा राउंड चल रहा है संभावना है कि ये हॉक्स कॉल है। उन्होंने बताया कि नवंबर के महीने में भी एक ईमेल आया था, लेकिन उसका सर्वर जर्मन से था, इसलिए आगे उसका लिंक स्टैबलिश नहीं हो पाया था तो इस बार हम कोशिश कर रहे हैं और जांच कर रहे हैं।
इस खबर के फैलते ही स्कूल के बाहर भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस और बम निरोधी दस्ता स्कूल की जांच कर रहा है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है। वहीं यह खबर मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं। हालांकि बम मिलने की धमकी सच है या किसी की शरारत है यह बात जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
Leave a Reply