प्यार की खातिर लड़की ने ली पूरे परिवार की जान, जहर देकर मौत की नींद सुलाया
Family Murder in Pakistan: आज के समय में प्रेम विवाह के लिए राजी न होने पर परिवार वालों को या अपने प्रेमियों को मौत के घाट सुला दिया जाता है। एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला पाकिस्तान से सामने आया है। जहां सिंध प्रांत की एक लड़की ने प्रेम विवाह के लिए राजी न होने पर परिवार वालों को जान से मार डाला।
दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव की है। ये घटना 19 अगस्त की बचाई जा रही है। उस लड़की पर आरोप लगाया गया है कि उसने अपने ही परिवार को लोगों को खाने में जहर देकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि परिवार वाले उसकी पसंद के लड़के से शादी करवाने को तैयार नहीं थे।
इस मामले में पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना के सामने आते ही पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और मामले की जाँच शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार, अपनी पसंद के लड़के से शादी न होने पर लड़की अपने परिवार से काफी नाराज थी। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। आरोपी लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के सभी सदस्यों को जहर देने की साजिश रची थी। इस साजिश को अंजाम गेने के लिए उसने खाने में जहर मिलाया। जिसे खाने के बाद परिवार के सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन सभी की मौत हो गई। आपको बता दें, मरने वालों में गुल बेग ब्रोही, उनकी पत्नी, पांच बेटे, तीन बेटियां और तीन अन्य रिश्तेदार शामिल थै।
6 अक्टूबर, रविवार को पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस प्रेमी की भी तलाश कर रही है। जिसने प्रेमिका के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
Leave a Reply