IPL में धोनी ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने Captain Cool
चेन्नई: आईपीएल में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच से भरा हुआ था। इस मैच में आखिरी गेंद तक यह तय नहीं हुआ था कि ये मैच कौन जीतेगा। वहीं मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का नहीं लगा सके और राजस्थान ने इस मैच को 3 रनों से जीत लिया, लेकिन इस मैच धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया।
आईपीएल में धोनी 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 2008 में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल की शुरूआत से ही चेन्नई का कप्तान बनाया था। उन्होंने 2008 से लेकर 2015 तक सीएमके की कप्तानी की। इसके दो साल के लिए चेन्नई को बैन कर दिया गया। जिसके बाद 2018 में सुपर किंग्स की वापसी हुई। साथ ही एक बार फिर कप्तान का भार धोनी के कंधों पर आया है। इसके बाद उन्होंने 2022 में टीम की कप्तानी छोड़ दी, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने दोबारा कप्तान बनाया गया।
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 4 बार खिताब पर कब्जा किया है। इसके साथ ही धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
Leave a Reply