दिल्ली में डरा रही है कोरोना की रफ्तार, एक दिन में आये 900 से ज्यादा मामले
नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,830 ने मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस समय भारत में 40,215 मामले एक्टीव है। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजधानी में 980 नए मामले सामने आये है।
राजधानी दिल्ली मेंकोरोना 980से ज्यादा मामले सामने आए है। साथ अब एक्टीव केसों की संख्या 2,876 हो गई है। कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक 20 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, इनमें से 26,526 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और एससीडी अलर्ट हो गया है। साथ ही अस्पतालों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए है।
भारत में एक्टिव केस 37,093 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 5,670 केस सामने आए हैं। जबकि 3,761 लोग ठीक हो चुके हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.08% हो गया है। रिकवरी रेट 98.73% है। देश में सबसे ज्यादा केस केरल में मिले हैं। यहां 1886 केस मिले हैं। जबकि 1,120 लोग ठीक हुए हैं।
Leave a Reply