SC ने रिटायर्ड जज जय श्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया, चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर होगी उनकी नजर
Chandigarh Mayor Election: SC ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज जय श्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये नियुक्ति 30 जनवरी को चंडीगढ़ में होने वाले महापौर चुनाव के लिए की गई है। इस चुनाव के लिए कोर्ट का कहना है कि इस बार हम चंडीगढ़ मेयर पद के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराएंगे।
इसके अलावा कोर्ट ने चुनाव की वीडियोग्राफी कराए जाने के भी आदेश दिए है। ये आदेश जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सुनवाई के दौरान दिए है।
कुलदीप कुमार की अर्जी पर SC का फैसला
कोर्ट ने ये फैसला चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार की अर्जी पर सुनाया है। कुलदीप कुमार ने SC में अर्जी दाखिल करते हुए कहा कि मेयर चुनाव की तारीख 20 फरवरी होनी चाहिए। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी को ही विजेता घोषित किया था। ऐसे में वह 1 साल के कार्यकाल के हकदार हैं। बता दें, पिछले साल 20 फरवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में SCका बड़ा फैसला आया था। SCने अपने फैसले में फिर से मतों की गिनती करने के आदेश दिए थे।
बता दें, धांधली की आशंका जताते हुए कुलदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। ये मामला जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच में पेश हुआ। चंडीगढ़ प्रशासन का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति वाले फैसले पर आपत्ति नहीं जताई। लेकिन उनका कहना है कि कोर्ट का ये फैसला मिसाल नहीं बन सकता। क्योंकि यहां सभी नगर निगम सर्वोच्च न्यायालय का रुख करने लग रहे है।
उन्होंने पिछले साल का हवाला देकर इस साल के लिए आशंका जताना सही नहीं है। लेकिन फिर भी अगर सुप्रीम कोर्ट पर्यवेक्षक नियुक्त करना चाहता है, तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply