Haryana News: प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जानें क्या कुछ कहा
चंडीगढ़: हरियाणा के नेता विपक्ष भूपेंदर हुड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। आज की प्रेसवार्ता में उन्होंने तीन समस्याओं पर ध्यान क्रेद्रित किया है। उन्होंने कहा कि बिजली के रेट बढ़ाएं है। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर बुरा हाल हो रहा है
उन्होंने बताया कि करनाल में मुख्यमंत्री ने कर्जे के बारे में कहा कि 2014 में 3 लाख करोड़ जीएसडीपी और अब 10 लाख करोड जीएसडीपी हो गया है। 1 अप्रैल से 47 पैसा पर यूनिट बिजली बढ़ाई है, सिर्फ कृषि उपयोग में आने वाले बिजली पर नहीं बढ़ाये गए। इसको तुरंत वापिस लेना चाहिए, आमआदमी की वैसे ही महगाई ने कमर तोड़ रखी है यदि 1 परिवार 600 यूनिट बिजली खर्च करता है तो उसे 300 रुपये अधिक देने पड़ते है।
हुड्डा ने कहा कि हमारे कार्यकाल में 2.25 पैसे अडानी से अनुबंध था, वह तो इस सरकार ने नहीं दिया। मौजूदा सरकार ने 8 साल में 1 भी यूनिट बनाने का काम नही किया , जबकि हमारे समय मे बिजली सरप्लस थी, 1500 मेगावॉट झज्जर, यमुनानगर में 600 मेगावाट पावर प्लांट बनाने का काम किया इसके इलवा और भी बनाये। हमारे कार्यकाल में कई पावर प्लांट बने , लेकिन एक भी पावर प्लांट बनाने का काम मौजूदा सरकार ने नहीं किया।
पूर्व सीएम ने कहा कि 24 घन्टे बिजली देने का दावा झूठा करते है। बिजली के रेट बढ़ाकर निजी कम्पिन्यों को फायदा देने का काम करते है। हमने बिजली के बिल माफ किये यह बिजली का बिल बढ़ा रहे है। गेंहू की खरीद को लेकर मैं स्वयं मंडियों में गया था, वहां पर बहुत सारे किसान और आढती मिले, सरसों के रेट पर एमएसपी नहीं दी गई, 5450 रुपये सरसों की एमएसपी है, उस रेट पर मंडियों में खरीद नहीं हो रही है।
Leave a Reply