अचानक बदले जाकिर नाइक के विचार, पाकिस्तान पर निकाली भड़ास तो भारत की तारीफ लगा करने

Jakir Naik Speech: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला जाइक का मन परिवर्तन हो गया है। उसने जमकर पाकिस्तान पर भड़ास निकाला है। वहीं भारत की तारीफ की है। साथ ही हिन्दुओं की तारीफ की है। बता दें कि जाकिर नाइक इस वक्त पाकिस्तान दौरे पर है। हालांकि भारत से भागने के बाद वो मलेशिया में रहता है। विवादित इस्लामी उपदेशक मलेशिया पाकिस्तान की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सामान के लिए शुल्क माफ नहीं करने से परेशान था।
पाकिस्तान दौरे पर जाकिर नाइक
बता दें कि आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइंस ने उसके सामान पर सिर्फ 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश की थी। उसने कराची में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सामान का वजन करीब 1000 किलोग्राम था। मैंने पीआईए के सीईओ से बात की। जिसके बाद स्टेशन मैनेजर ने मुझे आश्वासन दिया कि वह मेरे लिए कुछ भी करने को तैयार है। उसने कहा कि जब मैंने उनसे कहा कि मेरे पास 500 से 600 ग्राम सामान ज्यादा है। साथ ही मेरे साथ छह लोग यात्रा कर रहे हैं। इस सीईओ ने कहा कि आपको 50 प्रतिशत की छूट दी जा सकती है। इस पर जाकिर नाइक ने कहा कि या तो सामान मुफ्त में ले जाने दें या छोड़ दें। बता दें कि जाकिर नाइक 1 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक पाकिस्तान में रहेगा।
क्या कहा जाकिर नाइक ने?
पाकिस्तान में जाकिर नाइक ने कहा कि जब कोई गैर मुस्लिम उसे भारत में देखता है तो उसे मुफ्त में जाने देता है। उसने कहा कि भारत में 1000 से 2000 किलोग्राम अतिरिक्त सामान माफ कर देते हैं। पाकिस्तान सरकार का मैं मेहमान हूं। मेरे वीजा पर राज्य अतिथि लिखा हुआ है। इसके बावजूद पीआईए सीईओ मुझे 50 प्रतिशत छूद रहे हैं। आपको बता दें कि 2016 में ढाका में हुऐ आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामला दर्ज किया था। जिसके बाद वह भारत से भाग गया था। इसके बाद वो मलेशिया में रह रहा है। हालांकि भारत ने उसके प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है लेकिन मलेशिया ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। केंद्र सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। उसके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है और उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है।
Leave a Reply