रूस का यात्री विमान अचानक हुआ गायब, चीनी सीमा के पास टूटा संपर्क; 50 यात्री थे सवार

Russian Plane Off Radar: रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र अमूर से एक हैरान कर देने और डराने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान अचानक रडार से गायब हो गया। इस विमान में करीब 50 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह विमान चीनी सीमा के नजदीक उड़ान भर रहा था, तभी इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया।
रूस का यात्री विमान हुआ गायब
बता दें, रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में एक यात्री विमान के लापता हो गया है। यह विमान, जो अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित An-24 मॉडल का था, लगभग 50 यात्रियों को लेकर टाइंडा शहर की ओर उड़ान भर रहा था। जानकारी के अनुसार, विमान अपने गंतव्य से कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। जब यह अचानक रडार से गायब हो गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इसका संपर्क टूट गया। यह क्षेत्र चीन की सीमा के निकट स्थित है, जहां मौसम की स्थिति अक्सर चुनौतीपूर्ण रहती है।
लापता विमान के लिए बचाव अभियान
इस घटना की सूचना मिलने के बाद लापता विमान की तलाश के लिए रूसी अधिकारियों ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन मंत्रालय की टीमें जंगलों और पहाड़ी इलाकों में खोजबीन कर रही हैं। लेकिन इस क्षेत्र में घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ इलाके और ठंडा मौसम खोज कार्य को और जटिल बना रहा है। मौसम की खराब स्थिति और अचानक बदलाव इस क्षेत्र में उड़ान के लिए हमेशा जोखिम भरे रहे हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की हो सकती है या तकनीकी खराबी के कारण संपर्क टूटा हो।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply