विश्व कप को लेकर हुआ बड़ा बदलाव! अब इस जगह खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाड़ी
एशिया कप 2023 के लिए जब यह तय हुआ कि भारतीय टीम अपने मुकाबले मेजबानी पाकिस्तान की जगह अन्य किसी देश में खेलेगी, तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान टीम भी भारत में होने वाले विश्व कप के लिए भारत न आकर कहीं ओर अपने मुकाबले खेल सकती है। इसके बाद खबर यह भी आई कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम अपनी पसंद की जगह पर मैच खेलेगी। हालांकि इस मामले में अब तक पीसीबी और आईसीसी किसी भी मंच पर हो रही इस तरह की बातचीत से साफ इनकार करते रहे हैं।
बता दे कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि भारत में होने वाले विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खिलाफ चेन्नई और कोलकाता ही मुकाबला करें। इस पर आईसीसी के करीबी सूत्रों का कहना है कि आईसीसी को इस संबंध में पीसीबी से कोई अनुरोध नहीं मिला है। वहीं, पीसीबी के प्रवक्ता ने भी साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप वेन्यू को लेकर अभी आईसीसी से कोई बात नहीं हुई है। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
पाकिस्तान के मैच दिल्ली में हो सकते हैं
वनडे वर्ल्ड कप भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होना है। इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल अगले दो-तीन महीने में आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान टीम ग्रुप चरण के अपने सभी मैच दिल्ली में ही खेल सकती है। एक सूत्र ने द टेलीग्राफ को बताया, 'राजधानी के रूप में दिल्ली हाई-प्रोफाइल मेहमानों की मेजबानी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए जानी जाती है। पाकिस्तान की टीम भी पहले दिल्ली में बिना किसी दिक्कत के रुकी थी। वाघा बॉर्डर से इसकी निकटता पाकिस्तान समर्थकों के लिए मैच देखना सुविधाजनक बनाएगी।'
Leave a Reply