Baghpat Accident: बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच गिरने से 7 की मौत, 40 लोग घायल
Baghpat Laddu Festival Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के दौरान मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मंच गिर गया, जिससे 50से अधिक श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 7श्रद्धालुओं की जान चली गई और 40अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर भगदड़ मच गई, और भगदड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे 5पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
हादसे के बाद अस्पतालों में मची अफरातफरी
खून से लथपथ जैन श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। एंबुलेंस की कमी के कारण घायलों को ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर और उनकी टीम भी मौके पर पहुंची। हादसा बड़ौत शहर के गांधी रोड क्षेत्र में हुआ था, जहां अफरातफरी का माहौल था।
पुलिस ने बताया कि घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। बागपत जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक और पुलिसकर्मी अस्पताल में आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार हैं। घटना स्थल पर एसपी और दो थानों की पुलिस फोर्स मौजूद हैं।
घटना के कारणों की जांच जारी
बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव के दौरान वॉचटावर गिर गया। इसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना में 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2-3लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
सीएम योगी ने राहत कार्यों को तेज करने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply