Khel Ratna Award 2024: मनु भाकर और डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को मिला अर्जुन अवॉर्ड
Khel Ratna And Arjuna Awards Prize:17 जनवरी (शुक्रवार) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय खेल जगत के सितारों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने शूटर मनु भाकर और शतरंज चैम्पियन डी गुकेश को 2024का ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को भी खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए यही अवॉर्ड प्रदान किया गया।
32खिलाड़ियों को किया गया अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
समारोह में 32खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी दिया गया। इनमें से 17पैरा-एथलीट हैं। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम), राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन, द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित और लाइफटाइम श्रेणी), और मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) के तहत भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को भी सम्मानित किया गया। पेटकर ने 1972के पैरालंपिक में 50मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
मनु भाकर और डी गुकेश की ऐतिहासिक उपलब्धियां
22वर्षीय मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024में 10मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स और 10मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीते।
18वर्षीय डी गुकेश ने पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वह महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं।
हॉकी और पैरा-एथलेटिक्स में अद्वितीय योगदान
हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं। उन्होंने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। वहीं, प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024में पुरुषों की हाई जंप-T64स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply