Salman Khan Birthday: सलमान खान के जन्मदिन पर जमकर हुई आतिशबाजी, अंबानी फैमली ने जामनगर की पार्टी होस्ट
Ambani Family Arranage Party Of Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान 27दिसंबर को 59साल के हो गए। हर साल अभिनेता अपने जन्मदिन पर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं। इस साल तोहफे के रूप में अभिनेता की आगामी फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज किया गया है। वहीं, अंबानी परिवार ने भी सल्लू मियां को जन्मदिन का गिफ्ट दिया और जामनगर में शानदार पार्टी का आयोजन किया।
बता दें कि, सलमान खान ने पहले अपने परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया और फिर सारे परिवारवालों के साथ अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर निकल गए। 28दिसंबर को वहां एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें अंबानी फैमली के साथ सलमान खान का परिवार भी शामिल हुआ।
जामनगर में सलमान खान का बर्थडे
सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने जामनगर से सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर में सलमान खान अपनी भांजी आयत के साथ चार टियर व्हाइट केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। पहले उनके जन्मदिन पर बर्थडे सॉन्ग बजा और फिर उनकी फिल्म का गाना चलाया गया। इसके बाद सेलिब्रेशन के बीच खूब सारी आतिशबाजी की हुई। सेलिब्रेशन में नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ बर्थडे सॉन्ग गुनगुनाती दिखीं।
अगले साल रिलीज होगी सिकंदर
इसके अलावा सोहेल खान, उनके बच्चे, अरबाज खान के बेटे, आयुष शर्मा, अर्पिता खान समेत अभिनेता का पूरा परिवार और अंबानी फैमिली इस जश्न में झूमती नजर आईं। इस दौरान भाईजान ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहना था। सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का टीजर बीते दिन जारी किया गया। एक बार फिर एक्शन अवतार में सल्लू मियां को देख उनके फैंस दीवाने हो गए हैं। चंद घंटों में ही टीजर को करोड़ों लोगों ने देखा है। गौतरलब है कि, यह फिल्म 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Leave a Reply