पाकिस्तान में पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों पर हुई फायरिंग, 7 की मौत 1 व्यक्ति घायल
Pakistan Crime: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पिकनिक से लौट रहे दोस्तों के एक ग्रुप पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना में शामिल लोगों पर शनिवार देर रात पेशावर से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में कोहाट जिले के उपनगरीय इलाके रेगी शिनो खेल में हमला किया गया।
अभी तक नहीं मिले सबूत
पुलिस ने जानकारी दी कि वे टांडा बांध से अपने पैतृक गांव खरा घारी मुहम्मद जई लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। कोहाट के जिला पुलिस अधिकारी जाहिदुल्ला खान ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने आगे बताया कि ये घटना रात लगभग 12:45 बजे हुई थी। कुछ पारिवारिक विवादों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी हो सकती है। पुलिस की टुकड़ियों की मदद से बचाव दल के अधिकारियों ने शवों और घायलों को कोहाट जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया।
IG ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
घायल व्यक्ति को बाद में इलाज के लिए पेशावर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ये भी बताया कि ये सभी दोस्त थे। वहीं मृतकों के परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए, जबकि उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के महानिरीक्षक (IG) जुल्फिकार हमीद ने पुलिस को अपराधियों को बिना देरी के गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply