Delhi: मनमोहन सिंह को हराने वाले बीजेपी नेता का निधन,94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली में पार्टी की नींव मजबूत करने वाले प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का 94वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह लगभग 6बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनके निधन की जानकारी दी और उन्हें सादगी और जनसेवा की मिसाल बताया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
45वर्षों से भी लंबा रहा राजनीतिक सफर
प्रो. मल्होत्रा का राजनीतिक सफर भारतीय जनसंघ से शुरू होकर बीजेपी तक फैला रहा। वे 5बार सांसद और 2बार विधायक रहे। 2008में बीजेपी ने उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। वे दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (2008-2013) भी रह चुके हैं। 1999के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मनमोहन सिंह को हराया था और 2004में वे दिल्ली से बीजेपी के अकेले विजेता सांसद बने थे।
शिक्षा और संगठन दोनों में था गहरा योगदान
प्रोफेसर मल्होत्रा एक शिक्षाविद भी थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए और हिंदी में पीएचडी की थी। पार्टी के शुरुआती दौर में उन्होंने संघ की विचारधारा को दिल्ली में मजबूत करने का कार्य किया और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष के रूप में पार्टी को संगठनात्मक रूप से खड़ा किया। वे हमेशा ज़मीनी स्तर पर सक्रिय रहे और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बने रहे।
एक संयोग और भावनात्मक क्षण
दिल्ली बीजेपी का स्थायी कार्यालय जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किया गया, उसके अगले ही दिन प्रो. मल्होत्रा का निधन हुआ। यह एक भावनात्मक संयोग है कि जिस संगठन को उन्होंने खड़ा करने में जीवन लगा दिया, उसी की स्थायी पहचान बनने के बाद उन्होंने अंतिम विदाई ली।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply