‘भाषा के चलते अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे’ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी चेतावनी
Maharashtra Language Dispute: इन दिनों में महराष्ट्र में हिन्दी और मराठी भाषा को लेकर जबरदस्त विवाद चल रहा है। कई जगह इस विवाद ने हिंसा को रूप ले लिया है। हिंसाक घटना को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंसा करने वालों को चेतावनी दे दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं स्पष्ट शब्दों में बताना चाहता हूं महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर गर्व करने में कोई गलत बात नहीं है लेकिन भाषा के चलते अगर कोई गुंडागर्दी करेगा तो इसे हम सहन नहीं करेंगे। कोई अगर भाषा के आधार पर मारपीट करेगा तो यह सहन नहीं किया जाएगा। जिस प्रकार की घटना हुई है उसपर पुलिस ने कार्रवाई भी की है और आगे भी अगर कोई इस तरह भाषा को लेकर विवाद करेगा तो उसपर कार्रवाई होगी।
आरोपियों को नोटिस
आपको बता दें कि मुंबई के मीरा रोड पर एमएनएस कार्यकार्ताओं ने जोधपुर स्वीट्स के मालिक से मराठी नहीं बोलने पर उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर इस इलाके में कारोबार करना है तो मराठी बोलनी ही पड़ेगी, नहीं तो दुकान नहीं चलने देंगे। जब दुकानदार ने बोला कि महाराष्ट्र में सभी भाषा बोली जाती है, तो उसके साथ एमएनएस कार्यकार्ताओं ने मारपीट कर दी।
Leave a Reply