महाकुंभ में 15 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, अब मौनी अमावस्या पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Mauni Amavasya Mahasnan In MahaKumbh: 13 जनवरी से शुरु हुए महाकुंभ में अब तक 15 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके है। ऐसे में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन ये रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं आ सकते हैं।
इसलिए मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई इंतजाम किए है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। बता दें, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को ‘वाहन निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया गया है।
मौनी अमावस्या के दिन की सुरक्षा व्यवस्था
बता दें हिंदू धर्म में महाकुंभ का बहुत बड़ा महत्व है। इसी के साथ मौनी अमावस्या का दिन भी लोगों के लिए विशेष है। ऐसे में महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। संगम तटों पर बैरिकेडिंग की गई है। जिससे भीड़ नियंत्रित है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर होगी। इसी के साथ संगम किनारे गोताखोरों की भी तैनाती की गई है।
मौनी अमावस्या के दिन अखाड़ों का शेड्यूल
बता दें, 29 जनवरी की सुबह 5 बजे से स्नान का ब्रह्म मुहूर्त शुरू हो जाएगा। ऐसे में पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासी स्नान करेंगे। इसी के साथ श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेगा। फिर सुबह 5:50 बजे निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा स्नान करेगा। इसके बाद सुबह 6:45 बजे जूना अखाड़े का स्नान के लिए आगे बढ़ेगा। .
इसके बाद सुबह 9:25 बजे बैरागी अखाड़े के संत स्नान करेंगे। बाद में, सुबह 10:05 बजे दिगंबर अनी अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे। 11:05 बजे निर्मोही अखाड़े के साधु-संत स्नान करेंगे। 12 बजे पंचायती अखाड़े के साधु-संत अमृत स्नान करेंगे। 1:05 बजे पंचायती अखाड़ा स्नान करेंगे। आखिर में पंचायती निर्मल अखाड़ा दोपहर 2:25 बजे स्नान करेगा।
अखाड़ों के लिए कैसी व्यवस्था की गई?
अखाड़ों के साधु-संत और उनके शिष्य स्नान घाट पर ही स्नान करेंगे। वहीं, मुख्य अमृत स्नान पर्व पर हेलिकॉप्टर से साधु-संतों पर फूलों की वर्षा की जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply