लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किसे दी गर्दन काटने की धमकी, पंजाब के गुरदासपुर से जुड़ा है मामला
Lawrence Bishnoi Gang Threat: देशभर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जो दशहत फैली है, वह किसी से छिपी नहीं है। बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर लगातार गिरफ्तार भी हो रहे हैं लेकिन धमकी देने का सिलसिला रुका नहीं है। अब बिश्नोई गैंग ने खुलेआम सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गर्दन काटने की धमकी दी है।
बता दें कि बिश्नोई गैंग की तरफ ये धमकी ऐसे समय में आई है, जब पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गें ने हत्या की आशंका जताते हुआ धमकी दे दी।
सोशल मीडिया पर क्या कहा
हरि बॉक्सर, टॉयसन बिश्नोई नाम के फेसबुक अकाउंट पर लिखा गया है कि राम-राम भाईयों, मै हरि बॉक्सर, आरजू बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई, गुरदासपुर में हमारे देश के 2 काबिल पुलिसकर्मी गुरमान सिंह और आशोक कुमार को शहीद किया गया है, उसकी निंदा करते हैं। पोस्ट में आगे कहा गया है कि इन आतंकवादियों ने हमारी माता के 2 बेटों को शहीद किया है। इसका बदला खून से लिया जाएगा। तुमने दो को शहीद किया है तुम्हारे 10 को करेंगे। बिश्नोई गैंग ने आगे कहा कि हमें पता है कौन किसका साथ दे रहा है, देश को भी पता चलेगा जब तुम्हारी गर्दन काट कर वीडियो डालेंगे।
क्या है गुरदासपुर का मामला
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर मे रविवार यानी 22 फरवरी को दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए थे। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई थी। दोनों सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले थे। एक का शव कुर्सी और दूसरे का रजाई में मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
Leave a Reply