ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8...भारत बिना मैच खेले सेमीफाइनल में बना सकता है जगह, जानें कौन सा नियम होगा लागू
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड शुरू हो चुका है। भारत ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ है। भारत का पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाना है। सुपर-8 राउंड में ग्रुप स्टेज के पॉइंट्स कैरीओवर नहीं होते और सभी टीमें जीरो से शुरू करती हैं। हर टीम तीन-तीन मैच खेलती है और ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करती हैं।
पहला मैच हुआ था रद्द
हाल ही में सुपर-8 का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था, जिसके चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को 1-1 पॉइंट मिला। ICC की प्लेइंग कंडीशंस के मुताबिक अगर किसी ग्रुप के सारे मैच बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाएं, तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया जाएगा।
ये नियम होगा लागू
अगर ऐसा होता है कि ग्रुप-1 के सभी मुकाबले वॉशआउट हो जाएं, तो भारत समेत चारों टीमें तीन-तीन पॉइंट के साथ बराबर होंगी। इस स्थिति में सुपर-8 के नियमों के तहत पहले जीत की संख्या देखी जाएगी। चूंकि कोई मैच नहीं खेला जाएगा, इसलिए सभी की जीत की संख्या 0 होगी। इसके बाद नेट रन-रेट (NRR) का नियम लागू होता है, लेकिन जब मैच ही नहीं होंगे तो NRR भी 0 रहेगी। हेड-टू-हेड के आधार पर भी क्वालिफिकेशन तय नहीं हो सकेगा क्योंकि टीमें आमने-सामने नहीं खेलेंगी।
भारत पहुंच सकता सीधे सेमीफाइनल में
ऐसी स्थिति में आखिरी और निर्णायक टाई-ब्रेकर ICC T20I रैंकिंग होगा। भारत T20I रैंकिंग में टॉप पर है, इसलिए ICC नियमों के मुताबिक भारत बिना कोई मैच खेले भी सुपर-8 से सीधे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। ICC की ये प्लेइंग कंडीशंस टूर्नामेंट में किसी अप्रत्याशित स्थिति जैसे बारिश या अन्य कारणों से मैच न हो पाने की समस्या का समाधान करती हैं। इससे साफ है कि अगर सुपर-8 राउंड में मौसम या अन्य वजह से मैच रद्द होते हैं, तो T20I रैंकिंग भारत की सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर सकती है। इस नियम की वजह से भारत के फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ भी उत्साहित हैं और ये देखने को मिलेगा कि भारत का पहला मैच कब होगा और सुपर-8 राउंड में टीम कैसा प्रदर्शन करेगी।
Leave a Reply