HARYANA NEWS: सरकारी गाड़ी का खेल! फर्जी CRPF जावान बनकर चला रहे थे अवैध धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़, 502 पेटियां बरामद
HARYANA NEWS: हरियाणा के पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो Central Reserve Police Force (CRPF) की नकली वर्दी पहनकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। सुरक्षा बलों की आड़ लेकर अवैध धंधा चलाने वाले आरोपियों को सीआईए टीम ने दबोच लिया।
डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए 1की टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक सीआरपीएफ की नकली वर्दी पहनकर शराब की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर सीआईए-1टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर सेक्टर-40के पास नाका लगाया।सूचना के अनुसार एक नीले रंग के कैंटर को सेक्टर-40की पार्किंग के पास काबू किया गया। उसमें सवार दो आरोपी—मोनू (निवासी खोजकीपुर) और संदीप (निवासी आटा)को पकड़ा गया।
दोनों ने सीआरपीएफ की नकली वर्दी पहन रखी थी और उनके पास फर्जी आई-कार्ड भी मिले। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 502पेटियां अवैध शराब की बरामद हुईं, जिनमें बीयर भी शामिल है। एक्साइज विभाग को बुलाकर कानूनी कार्रवाई की गई और एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
नकली सरकारी वाहन और नंबर प्लेट
आरोपियों ने अपनी गाड़ी को पूरी तरह सरकारी वाहन जैसा रूप दे रखा था। उस पर फर्जी नंबर प्लेट के साथ ‘कमांडेंट चंडीगढ़’ लिखा हुआ बोर्ड भी लगाया गया था। पुलिस अब इस फर्जी बोर्ड और दस्तावेजों के स्रोत की जांच कर रही है।
शराब की सप्लाई का नेटवर्क
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पटियाला से शराब लाते थे और उसे बिहार व झारखंड में सप्लाई करने की योजना थी। उन्होंने पहले भी इस तरह तस्करी करने की बात कबूली है।बरामद शराब मुख्य रूप से Imperial Blue और Thunderbolt ब्रांड की बताई गई है। आरोपियों ने बोतलों पर मौजूद पहचान चिन्ह और लेबल को खुरच दिया था, ताकि स्रोत छिपाया जा सके। आबकारी विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल,दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Leave a Reply