HARYANA NEWS: सिरसा में पाकिस्तानी गैंगस्टर ने किया सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड फेंकने का दावा, जांच में जुटी पुलिस
Sirsa News: हरियाणा के सिरसा में स्थित महिला थाने पर पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ग्रेनेड फेंकने का दावा किया है। जिसका वीडियो भी शेयर किया गया है। वीडिया में एक युवक मुंह पर रूमाल बंदे हुए एक महिला थाने के सामने एक ज्वलनशील पदार्थ फेंकता हुआ नजर आ रहा है जिसके बाद धमाका होता है इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकट फरार हो जाते है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है।
सिरसा जिले में महिला पुलिस स्टेशन के पास हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसे खालिस्तानी संगठन से जोड़कर माना जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खालिस्तानी ग्रुप किंग शूटर्स के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें अटैक की साजिश रची गई। हालांकि इस हमले के चलते कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
इसके चलते पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। रात्रि से वूमन पुलिस स्टेशन के बाहर हथियारबंद पुलिसबल तैनात नजर आए। ये जो विस्फोटक सामग्री मिली है, उसे जांच के लिए कब्जे में लिया है। यह हमला महिला थाना के गेट के सामने वाली खाली जगह पर किया गया। विस्फोट के बाद पास के पेड़ों की टहनियों पर भी चिंगारी पहुंची। खालिस्तानी संगठन का दावा है कि हमला किया, पर ये नापाक हरकत नाकाम हो पाई। दूसरा युवक वीडियो में बोलता सुन रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि हरियाणा के सिटी पुलिस स्टेशन सिरसा पर हमला किया। इसे दूसरा हमला बताया है। इस दौरान वीडियो में दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से एक युवक हाथ में लिया पोटाश टाइप में बम फेंकता है, जिसका तेज धमाका होता है। दूसरा युवक वीडियो में बोलता सुन रहा है कि चल, चल बाइक के आगे-आगे। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो जाते हैं। अभी पुलिस मामले में कुछ कहना नहीं चाह रही।
जांच में जुटी पुलिस
जब सिरसा के सिटी थाना, सदर थाना, एंटी नारकोटिस व वूमन पुलिस स्टेशन का रात्रि करीब साढ़े 11 बजे जायजा लिया गया, तो वूमन पुलिस स्टेशन के बाहर चौक पर हथियारबंद पुलिस और पुलिस वैन एवं डायल 112 की गाड़ी दिखी। सदर थाना, सिटी थाना के बाहर कोई फोर्स तैनात नहीं दिखी। इस दौरान पुलिस की ओर से उस एरिया में फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर पाबंदी लगाई हुई थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply