Virat Kohli:विराट कोहली ने कौन सी अफवाह का किया खंडन, इंस्टा स्टोरी पर इमोजी शेयर कर उड़ाई खिल्ली
Virat Kohli Puts Fullstop On Rumours: विराट कोहली को लेकर बड़े-बड़े दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे थे। अब उन्होंने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इमोजी शेयर करते हुए अफवाह को गलत करार दिया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर चल रही थी कि विराट कोहली ने बेंगलुरु की टीम मैंनेजमेंट से भारत से लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है। दावा ये भी किया गया कि जब आरसीबी के मुकाबले में तीन दिन का गैप रहेगा, तब वह फ्लाइट से लंदन जाएंगे और फिर लौट आएंगे।
विराट कोहली ने अफवाह को गलत करार दिया
विराट कोहली ने खुद को लेकर सोशल मीडिया पर छाई उस दावे का खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए हंसने वाली दो इमोजी लगाई। विराट के इस पोस्ट से साफ हो गया कि उन्होंने आरसीबी के सामने इस तरह की मांग नहीं रखी है।
आईपीएल की तैयारी में विराट
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह के इतर विराट कोहली अपनी तैयारी में जुटे हैं। वह मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनके प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट टीम के खिलाड़ियों को प्रेरित भी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनका एक क्लिप सामने आया था। जिसमें वह खिलाड़ियों को प्रैक्टिस सेशन के दौरान तैयारी को मजबूत करने की सलाह दे रहे थे।
बता दें कि 28 मार्च को आरसीबी का का पहला मैच हैदराबाद के खिलाफ है। ये मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस लिहाज से दोनों टीम टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जीतना चाहेगी। आरसीबी इस वक्त आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है। वहीं हैदराबाद भी 2016 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर चुकी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply