Madhya Pradesh News: पुल से नीचे गिरी बाइक, दर्दनाक हादसे में चार की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की जान चली गई। पुलिस ने रविवार यानी 22 मार्च को यह जानकारी दी। बता दें कि ये हादसा लगभग 8बजे भैंसवाही के पास हुआ।
थाना प्रभारी अनीता कुडापे ने कहा कि चारों युवक पाउड़ी से भैंसवाही गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुल पर बने गड्ढे से बाइक टकरा गई। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और युवक मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गए।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कुमार नरेटी, संतलाल उइके, शिवम यादव और गंगाराम के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि ये घटना शनिवार रात लगभग 8बजे बीजाडांडी थाना क्षेत्र के पास हुई, जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की तरफ जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिया नीचे गिरने के बाद चारों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। वहीं, डायल-112 और बीजाडांडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलो को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही इलाके में मातम पसर गया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply