एयर इंडिया के क्रू मेंबर को रहना होगा फीट, वजन बढ़ा तो कटेगी सैलरी; इस दिन से लागू होगा नियम
Air India Policy For Crew Members: एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर के लिए फिटनेस पॉलिसी लागू करने की योजना बनाई है। इस पॉलिसी के तहत जो लोग अंडरवेट, ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त पाए जाएंगे, उन्हें ड्यूटी से हटाया जा सकता है। उनकी सैलरी भी काटी जा सकती है।
यह नियम क्रू मेंबर के मास इंडेक्स पर आधारित होगा। जिसमें 18 से 24.9 के बीच की रीडिंग को नॉर्मल माना जाएगा। वहीं, 25 से 29.9 के बीच की बीएमआई को ओवरवेट करार दिया जाएगा। हालांकि, इसे भी स्वीकार कर लिया जाएगा। बशर्ते क्रू सदस्य फंक्शनल असेसमेंट पास कर लें।
इस दिन से लागू होगा नियम
बताया जा रहा है एयर इंडिया का नया नियम एक मई से लागू होगा। पॉलिसी में कहा गया है कि अगर सदस्य असेसमेंट पास करने में नाकाम रहता है, तो जब तक वह इसे पास नहीं कर लेता, तब तक उसकी सैलरी काटी जाएगी। जिन केबिन क्रू सदस्य मोटापा से ग्रसित पाए गए, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें ड्यूटी से हटना और सैलरी काटना शामिल है। ऐसे लोगों को तय दिनों के अंदर स्वीकार्य योग्य बीएमआई हासिल करना होगा। बीएमआई के तय मानकों को पूरा न करने वाले क्रू मेंबर के खिलाफ एयर इंडिया सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।
क्यों लागू हो रहा नियम
बता दें कि एयर इंडिया को जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने खरीद लिया था। क्रू मेंबर के लिए फिटनेस पॉलिसी पेश करते हुए एयर इंडिया ने क्रू सदस्यों से कहा कि इसका शुरुआती मकसद एक स्वास्थ्य जीवनशैली बनाए रखने और जागरूकता फैलाने के लिए और सही वेट कैटेगरी बनाए रखने की प्रक्रिया से परिचित कराना है। एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा पॉलिसी ज्यादा सख्त फिटनेस मानकों पहले एक तैयारी के तौर पर काम करेगी। ये नियम उन लोगों पर भी लागू होंगे जो क्रू मेंबर उड़ान भर रहे हैं या ट्रेनिंग ले रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply