Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, सरकारी जमीन अवैध बिक्री केस में 30 पर दाखिल की चार्जशीट
Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), हरियाणा द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करते हुए दो गंभीर मामलों में आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालयों में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत की गई है।रिश्वत प्रकरण में सहायक, कार्यालय जिला रजिस्ट्रार के विरुद्ध चार्जशीट दी गई है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी राजीव गुप्ता, सहायक, कार्यालय जिला उद्योग केंद्र एवं जिला रजिस्ट्रार (फर्म एवं सोसायटी), फरीदाबाद के विरुद्ध धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय श्री सुधीर जीवन, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद में चार्जशीट दाखिल की गई है।
मामले में शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया था कि जवाहर कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद स्थित गुरुद्वारा कलगीधर से संबंधित सोसायटी के चुनाव एवं सदस्यता सूची में मनमाने ढंग से फेरबदल किया गया। शिकायतकर्ता की अपील के आधार पर उसके पक्ष में निर्णय दिलाने के नाम पर आरोपी द्वारा पहले ₹1.50लाख तथा बाद में ₹3लाख की रिश्वत की मांग की गई। बातचीत के बाद ₹2.50लाख में सौदा तय किया गया।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.12.2025को एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद की टीम ने आरोपी को नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप उसकी कार से ₹50,000रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में अभियोग संख्या 29/2025दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जो वर्तमान में जिला जेल नीमका, फरीदाबाद में बंद है।
शामलात देह भूमि घोटाले में 29आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट
इसी क्रम में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा ग्राम वली मोहम्मदपुर, तहसील होडल, जिला पलवल की शामलात देह भूमि को अवैध रूप से बेचने के गंभीर मामले में 4सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों एवं 25निजी व्यक्तियों समेत कुल 29आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय श्री तैय्यब हुसैन, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पलवल में चार्जशीट दाखिल की गई है।
चार्जशीट में तत्कालीन नायब तहसीलदार, रजिस्ट्री क्लर्क, गिरदावर एवं पटवारी सहित अन्य आरोपियों पर राजस्व अधिकारियों से सांठ-गांठ कर लगभग 253कनाल 15मरला शामलात देह भूमि को अवैध रूप से बेचने, सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने एवं अनैतिक लाभ अर्जित करने के आरोप हैं।यह मामला माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई विस्तृत जांच के उपरांत उजागर हुआ, जिसके आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अभियोग संख्या 33/2022दर्ज किया गया था।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त संदेश
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी एवं सरकारी भूमि के दुरुपयोग में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह अधिकारी हो या आम नागरिक। ब्यूरो द्वारा ऐसे मामलों में निष्पक्ष, सघन एवं कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply