Haryana Crime : बहादुरगढ़ में 24 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या, मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई वारदात
Murder in Bahadurgarh: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात बहादुरगढ़ के सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई है। मृतक की पहचान शहर के जटिया मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है। मंजीत पर यह हमला अज्ञात हमलावरों ने सुबह के समय करीब 5:30 बजे किया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
मृतक के परिचित ने बताया कि सुबह के समय वह बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजर रहा था। इस दौरान उसने मनजीत को बेसुध अवस्था में पड़े हुए देखा। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। इतना ही नहीं मनजीत के परिजनों को भी घटना से अवगत करवाया। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मंजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक मनजीत के परिजनों की माने तो उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था। मनजीत के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 2 से 3 हो सकती है।
अभी तक पुलिस को नहीं कोई सुराग
पुलिस ने वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं कर पाई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में कैमरे के सामने फिलहाल कुछ भी बोलने से साफ मना कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर मनजीत के हत्यारे को पुलिस आखिर कब तक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर पाती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply