Haryana Election Results: नायब सिंह सैनी या मेवा सिंह किसकी होगी जीत? हरियाणा की हॉट सीट बनी लाडवा

Haryana Ladwa Seat Results: हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। हरियाणा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, उनके सामने कांग्रेस के मेवा सिंह और INLD-BSP गठबंधन से सपना बरशामी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सीट पर सीएम सैनी और मेवा सिंह के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।
कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट
आपको बता दें, हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। जिसमें लाडवा सीट पर करीब 74 फीसदी वोटिंग हुई थी। वैसे तो कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट एक सामान्य सीट है। लेकिन जब बीजेपी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इसी सीट से उन्हें टिकट दी। तभी से उसके बाद ये राज्य की चर्चित हॉट सीट बन गई। इस सीट पर कुल 1.83 लाख मतदाता हैं। जिनमें से 42 हजार जाट और जाट सिख है। वहीं, 39 हजार सैनी, 37 हजार ओबीसी, 7 हजार पंजाबी खत्री, 11 हजार मुस्लिम और 5 हजार बनिया वोट शामिल हैं।
2019 का विधानसभा चुनाव
अब अगर 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के पवन सैनी और कांग्रेस के मेवा सिंह आमने-सामने थे। लेकिन, मेवा सिंह ने 12 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत हासिल कर बीजेपी को हरा दिया। कांग्रेस को 57,664 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी को 45,028 वोट मिले। इन दोनों पार्टियों के अलावा आईएनएलडी की सपना बरशामी को 15,513 वोट मिले थे।
Leave a Reply