HARYANA CORONA: रंग बदल रहा है बहरूपिया... अनिल विज ने कोरोना को लेकर दिया बड़ा बयान
HARYANA CORONA: बढ़ते कोरोना के मामलो मे हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोरोना एक बहरूपिया है जो रंग बदल- बदल कर आ रहा है इसलिए लोगों को अपना लाइफ स्टाइल चेंज करना होगा। वही हरियाणा मे वैक्सीन जल्दी आ जाएगी आते ही लोगों को लगाना शुरू करेंगे।
आईएमएफ ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में प्रोजेक्ट किया है इस पर विज खुश होते हुए बोले कि उनकी सरकार रात दिन लगी हुई है और मोदी जी का सपना है कि 2047तक देश विकसित भरत बने ! वही राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अनशन पर बैठे हुए है इस पर विज ने कहा कि ये लड़ाई उनके अंदर की है जिसे ये कोई और रूप दी रहे है! सोनिया गांधी द्वारा दिए बयान कि सरकार लोकतंत्र के तीनो स्तम्भो को धवस्त कर रही है इस पर विज ने कहा कि सरकारी सभी स्तम्भो को बुलंद करना चाहती है ! राहुल गाँधी के व कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों पर भी विज ने अपनी प्रतिकिर्या दी!
हरियाणा ही नहीं पूरे देश मे कोरोना फिर से बढ़ने लगा है जिसे रोकने के लिए सरकार हर सम्भव कोशिश कर रही ही उसके बावजूद भी कोरोना की रफ़्तार बढ़ रही है इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोविड तो आ ही रहा है लेकिन इससे घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब ये जिंदगी का हिस्सा है ये रंग बदल बदल कर आता है लोगो को अब लाइफ स्टाइल बदलना होगा। विज ने कहा कि इससे पहले हम सख़्ती करें खुद मास्क पहने और ज्यादा गैदरिंग मे जा रहे है तो मास्क लगाए। उन्होंने कहाँ कि उनके पास जल्दी ही वैक्सीन आ जाएगी जो लोगो को लगानी शुरू कर देंगे।
आईएमएफ(अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष) ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में प्रोजेक्ट किया है इस पर विज खुश होते हुए बोले कि ये बहुत अच्छी बात है क्योंकि उनकी सरकार रात दिन लगी हुई है और मोदी जी का सपना है कि 2047तक देश विकसित भारत बने। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अनशन पर बैठ गए है उनका कहना है कि वसुंधरा सरकार मे हुए भर्ष्टाचार के मामले गहलोत सरकार जांच करवाये इस पर विज ने कहा कि ये लड़ाई उनके अंदर की है जिसे ये कुछ और रूप देना चाहते है।
वही सोनिया गांधी द्वारा दिए बयान कि सरकार लोकतंत्र के तीनो स्तम्भो को धवस्त कर रही है इस पर विज ने कहाँ कि सरकार सभी स्तम्भों को बुलंद कर रही है सभी बड़े बड़े फैसले सही हो रहे है हां इनके मुताबित नहीं होते तो शायद ये बात हो रही है। वहीं राहुल गांधी द्वारा दिए बयान कि सरकार उनसे सांसद का टैग छीन सकती है लेकिन फिर भी वो लोगों की आवाज उठाएंगे इस पर विज ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि हां बिल्कुल कर सकते हो लेकिन अगर आप ऐसी हरकते करते हो तो सांसद का टैग तो छिना ही जायेगा आप बिन टैग के ही ये करते रहो।
Leave a Reply