‘...लेकिन वह मेरी रात नहीं थी’ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सचिन यादव के प्रदर्शन पर क्या कुछ बोले नीरज चोपड़ा

नई दिल्ली: जापान के टोक्यो में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने में नाकाम रहें। जिस पर नीरज चोपड़ा की पहली प्रतिक्रिया समाने आई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप के साथ सीज़न के अंत की मैंने उम्मीद नहीं की थी। मैं तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था, लेकिन वह मेरी रात नहीं थी।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भले ही सचिन यादव ने कोई मेडल अपने नाम नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और देश के 140 करोड़ की जनसंख्या का दिल जीत लिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए नीरज चोपड़ा ने उनकी काफी ज्यादा तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मैं सचिन के लिए सचमुच बहुत खुश हूं, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और लगभग पदक जीत ही गए।
नीरज के हाथ लगी मायूसी
आपको बता दें जापान के टोक्यो में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा से भारतीय फैन्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने खिलाड़ी से निराशा ही मिली। पिछली बार के चैम्पियन नीरज आठवें नंबर पर रहें। पेरिस ओलंपिक 2024 के चैम्पियन पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने दसवां स्थान हासिल किया। वहीं, इन सबके बीच भारत के लिए सचिन यादव उम्मीद बने, लेकिन ये उम्मीद भी अधूरी रह गई।
सचिन यादव का थ्रो
सचिन यादव ने पहली ही कोशिश में अपने करियर का सबसे बड़ा थ्रो किया। पहली ही कोशिश में सचिन ने 86.27 मीटर की दूरी तय की। सचिन एक समय ब्रॉन्ज जीतने की स्थिति में थे, लेकिन केशोर्न वॉल्कॉट के शानदार थ्रो ने उन्हें चौथे नंबर पर ला दिया। इसके बाद सचिन यादव ब्रॉन्ज जीतने से सिर्फ 40 सेमी दूर रह गए। यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसका सबसे बड़ा थ्रो 86.67 मीटर रहा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply