दिल्ली में लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा; मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली की द्वारका साउथ थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग से जुड़े तीन सदस्यों को पकड़ा है, जिसका सरगना नाबालिग बताया जा रहा है। बता दें कि गिरोह ने कुछ घंटों के भीतर लूट और झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी थी।
बता दें कि इंस्पेक्टर रमेश चंद की अगुवाई में गठित टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव भी शामिल थे। टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों को सेक्टर-8द्वारका से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सभी बदमाश किसी नई वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
गिरोह के पास से हथियार बरामद
द्वारका जिला पुलिस कमीश्नर अंकित कुमार सिंह के अनुसार आरोपित इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो डालकर इलाके में वर्चस्व कायम करना चाहता था। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामदी की है। बता दें कि लूटपाट गिरोह के सदस्य ने 29और 30जनवरी की मध्य रात द्वारका सेक्टर-8में एक डिलीवरी ब्वाय को हथियार दिखाकर उसका मोबाइल लूट लिया था। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि इसी गिरोह ने एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट की और मोबाइल छीना था।
नाबालिग है ग्रुप का मास्टरमाइंड
आशर्चय की बात ये है कि गिरोह का सरगना महज 17 साल का नाबालिग है। उसका भाई भी एक कुख्यात अपराधी है, जो पुलिस पर फायरिंग के मामलों में फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस गिरफ्तारी से लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के कुल 6 मामले सुलझाने का दावा किया है।
Leave a Reply