Rinku Singh's Father: क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर छाया मातम, लंबे समय से बीमार पिता खानचंद सिंह का निधन
Rinku Singh's Father Khanchandra Singh Passes Away: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। दरअसल, लंबे समय से स्टेज-4लिवर कैंसर से जूझ रहे खानचंद सिंह की हालत पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर करने के लिए निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी, लेकिन सेहत में तेजी से गिरावट आने के बाद वे इस दुनिया को अलविदा कह गए।
रिंकू सिंह के घर छाया मातम
रिंकू सिंह के परिवार पर इस समय गहरा मातम छाया हुआ है। खानचंद सिंह पिछले एक साल से ज्यादा समय से इस गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें यथार्थ अस्पताल (सेक्टर ओमेगा-1) में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक वे वेंटिलेटर पर थे। परिवार के सदस्य लगातार उनके बेडसाइड पर मौजूद रहे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला
यह दुखद घटना भारत की टी20 विश्व कप 2026 मुहिम के बीच घटी है। हाल ही में रिंकू सिंह को पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके चलते चेन्नई स्थित भारतीय टीम के कैंप से उन्हें घर की ओर रवाना हो गए थे। वे जिम्बाब्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच का हिस्सा भी बनें। अब इस नई दुखद खबर के बाद खिलाड़ी के टीम में वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply