Chandra Grahan 2026: इन 2 राशियों पर पड़ेगा चंद्रग्रहण का असर, प्रेम और दांपत्य जीवन में आ सकती है दरार
Lunar Eclipse Marriage Effects: साल 2026का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 3मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है, जो सिंह राशि में घटित होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, हालांकि शाम के समय मूनराइज के साथ आंशिक रूप से नजर आएगा। समय के अनुसार, ग्रहण दोपहर 3:20बजे से शुरू होकर शाम 6:47बजे तक रहेगा, जबकि भारत में मूनराइज के बाद ग्रहण 6:26बजे से 6:46बजे तक दिखेगा। सूतक काल सुबह 6:23बजे से शुरू होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण भावनात्मक अस्थिरता, संबंधों में तनाव और मानसिक उतार-चढ़ाव ला सकता है, खासकर प्रेम और वैवाहिक जीवन पर।
विशेष रूप से दो राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है, जहां प्रेम संबंधों में गलतफहमी, झगड़े या अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, सिंह राशि में ग्रहण पड़ने से सप्तम भाव (वैवाहिक जीवन) प्रभावित होता है, जिससे कुछ राशियों के लिए दांपत्य सुख में कमी या तनाव आ सकता है। इन राशियों को सलाह दी जा रही है कि ग्रहण के दौरान और उसके बाद कुछ दिनों तक बड़े फैसले जैसे शादी, सगाई या रिश्तों में बड़ा बदलाव टालें।
इन राशियों को संभलने की जरूरत
सिंह राशि: ग्रहण सीधे इस राशि पर पड़ रहा है, जहां शनि की ढैय्या भी चल रही है। वैवाहिक जीवन में तनाव, जीवनसाथी से मतभेद या दूरी की स्थिति बन सकती है। प्रेम में भावनात्मक अशांति रहेगी। सलाह: धैर्य रखें, झगड़ों से बचें और शिव पूजा या दान करें।
कुंभ राशि: संबंधों में विश्वास की कमी, गलतफहमी या तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप संभव। अलगाव या ब्रेकअप जैसी नौबत आ सकती है। सलाह: स्पष्ट संवाद करें, भावुक फैसले न लें और ग्रहण के बाद शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा या सफेद वस्तु दान करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply